
लखनऊ ( पंच पथ न्यूज़)। उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को लेकर चुनाव आयोग ने एक अहम निर्णय लिया है। आयोग ने दावे और आपत्तियों के निस्तारण के लिए एक माह का अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है। यह दूसरी बार है जब अंतिम मतदाता सूची जारी करने की समय-सीमा को आगे बढ़ाया गया

अब अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित होने की संभावना है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) IAS नवदीप रिणवा ने बताया कि यह फैसला मतदाताओं को पूरी पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
चुनाव आयोग के अनुसार, अब 6 मार्च तक फॉर्म-6, 7 और 8 भरे जा सकेंगे।
आंकड़ों पर नजर डालें तो 7 जनवरी से 4 फरवरी के बीच फॉर्म-6 के 37.80 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जबकि फॉर्म-7 के 82,684 आवेदन आए हैं।
पिछली मतदाता सूची में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं में विसंगतियां पाई गई थीं, जिनमें से 2.37 करोड़ मतदाताओं को नोटिस भेजे गए। अब तक 30.30 लाख मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है, जो कुल मामलों का लगभग 9.2 प्रतिशत है।
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि 27 मार्च तक सभी दावे और आपत्तियों का निस्तारण कर लिया जाएगा, जिसके बाद 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
आयोग का कहना है कि पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए हर स्तर पर निगरानी की जा रही है।
उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया – अब तक के जारी आंकड़ो पर एक नज़र
– ड्राफ्ट मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या- 12,55,56,025
– कुल Form 6 की संख्या- 54,37,850
– कुल Form 7 की संख्या 1,33,650
– BLAs द्वारा जमा किए गए Form 6 की संख्या- 37,789
– आम नागरिकों द्वारा जमा किए गए Form 6 & 6A की संख्या- 37,81,487
– Draft जारी होने के बाद जमा किए गए फॉर्म 6 की कुल संख्या- 38,19,276
– ड्राफ्ट जारी होने से पहले जमा किए गए Form 6 की संख्या- 16,18,574
– 4 फरवरी तक कुल फॉर्म 6 की संख्या- 54,37,850
– BLA द्वारा मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए Form 7 की संख्या- 1,567
– ड्राफ्ट जारी होने से पहले Form 7 की संख्या- 49,399
– ड्राफ्ट जारी होने के बाद नागरिकों द्वारा जमा किए गए Form 7 की संख्या- 82,684
– अब तक कुल Form 7 की संख्या- 1,33,650



