
सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में डॉ० जी. एल. दीक्षित के नए डर्मोथेरेपी एस्थेटिक क्लीनिक का शुभ उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ० सुष्मिता दीक्षित सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि नेहा अवस्थी ने क्लीनिक के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस क्लीनिक के शुरू होने से सीतापुरवासियों को स्किन और हेयर से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए अब लखनऊ या अन्य बड़े शहरों का लंबा सफर नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा यहीं अपने शहर में उपलब्ध होगी।
डॉ० जी. एल. दीक्षित ने बताया कि क्लीनिक में त्वचा एवं बालों से संबंधित विभिन्न समस्याओं का आधुनिक उपकरणों और वैज्ञानिक पद्धति से उपचार किया जाएगा। यहां डर्मोथेरेपी, स्किन ट्रीटमेंट, हेयर फॉल उपचार, एस्थेटिक प्रक्रियाएं और परामर्श सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
इस मौके पर डॉ० सुष्मिता दीक्षित ने कहा, “हमारा प्रयास है कि सीतापुर के लोगों को महानगरों जैसी उन्नत और सुरक्षित चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिलें। त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याएं अक्सर लोगों के आत्मविश्वास को प्रभावित करती हैं, इसलिए सही मार्गदर्शन और विशेषज्ञ इलाज बहुत जरूरी है। हम पूरी निष्ठा के साथ मरीजों को बेहतर परामर्श और उपचार उपलब्ध कराएंगे।”
उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने क्लीनिक का निरीक्षण किया और उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।



