एक शाम शाकिर खैराबादी के नाम मुशायरा व कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। शहर के पुलिस लाइन स्थित डॉक्टर तनवीर इकबाल बिसवानी के आवास पर उन्हीं के संयोजन में मरहूम शाकिर खैराबादी शायर के नाम से एक शानदार मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सीतापुर व अन्य जिलों से शायरों, कवियों और साहित्यकारों ने शिरकत की। इस अवसर पर डॉक्टर तनवीर इकबाल बिसवानी ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी मेहमानों का परिचय प्रस्तुत करते हुए स्वागत किया, तथा मरहूम शाकिर खैराबादी की शायरी व साहित्यिक योगदान पर संक्षेप में प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साजिद खैराबादी ने शाकिर खैराबादी का जीवन परिचय पेश करते हुए उनके साहित्य प्रेम और साहित्यिक साधना की प्रशंसा करते हुए कहा कि शाकिर खैराबादी सदैव के लिए साहित्यिक इतिहास में अमर हो गए हैं। इस अवसर पर जिले के दिवंगत वरिष्ठ साहित्यकारों को भी याद किया गया, जिसमें फिल्मी गीतकार अहमद वसी, खैराबाद फाउंडेशन के फाउंडर जिया अल्वी और शहर सीतापुर के वरिष्ठ साहित्यकार जिया रहमानी को भी याद करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस डिपार्टमेंट के ज्योतेष व अर्पित कुमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे वक्त की आवश्यकता बताया। उन्होने कहा कि साहित्य आपसी भाईचारा और सद्भाव के लिए सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शायर मस्त हफीज रहमानी ने की, तथा संचालन यासीन इब्ने उमर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हाफिज मसूद महमूदाबादी ने कुरान के पाठ से किया, और हस्सान इब्ने शाकिर ने शाकिर खैराबादी की नात पाक पेश की। कार्यक्रम में मस्त हफीज रहमानी, साजिद खैराबादी, डॉक्टर सईदुल हसन अनीस बिसवानी, डा अर्शी पिहानवी, मंजर यासीन, डॉक्टर तनवीर इकबाल बिसवानी, महबूब खैराबादी, मोइन अल्वी, नदीम सीतापुरी, हाफिज मसूद महमूदाबादी, हाफिज शराफत बिस्वानी, इलियास चिश्ती, अबू बशर काकोरी, यासीन इब्ने उमर, खुश्तर रहमानी, कारी आजम जहांगीराबादी, विजय प्रकाश पांडे कंठ, आजम खैराबादी, खुर्शीद खैराबादी आदि ने काव्य पाठ किया। अंत में डॉक्टर तनवीर इकबाल बिसवानी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button