- मरकजी कमेटी जुलूसे मोहम्मदी की बैठक में आगे की तैयारियों पर हुआ विचार विमर्श
सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। आगामी बारह रबी-उल-अव्वल को होने वाले पारंपरिक जुलूसे मोहम्मदी की तैयारियों के सिलसिले में कल रात जुलूसे मोहम्मदी मरकजी कमेटी के सदस्यों की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में जुलूस को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई, और जुलूस को सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए सभी सदस्यों से परामर्श करके सुझाव पारित किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय समिति के अध्यक्ष हाजी मुजीब अहमद की अध्यक्षता में और उपाध्यक्ष अब्दुल कय्यूम अंसारी के संचालन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कारी मुहम्मद असद द्वारा नात पाक से हुआ। इस अवसर पर कमेटी के महासचिव इकबाल अहमद ने कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी जुलूसे मोहम्मदी रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख को ज़ुहर की नमाज़ के बाद मोहल्ला कोट से पारंपरिक ढंग से कल्लू पहलवान के आवास पर फातिहा ख्वानी के बाद जुलूस निकलेगा और ईशा की नमाज़ तक काज़ियारा चौराहे पर जलसा में तब्दील हो जाएगा। कमेटी के संरक्षक, कारी सलाहुद्दीन ने सभी संगठनों से अपील की है कि वे पैगंबर मुहम्मद (स.अ.व.) की याद में इस जुलूस को स्वच्छ वातावरण में, पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ निकालें और पैगंबर मुहम्मद (स.अ.व.) की गरिमा के विरुद्ध किसी भी कार्य से बचें। मरकजी कमेटी के अध्यक्ष, हाजी मुजीब अहमद ने सभी सदस्यों, पदाधिकारियों और सभी अन्जुमनो के पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि यह जुलूस निर्धारित समय पर निकलेगा। सभी को इसका ध्यान रखना चाहिए और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों को ध्यान में रखते हुए डीजे, आतिशबाजी, फाग और अन्य अनावश्यक चीजों से बचने का प्रयास करें और सभी संगठनों को अभी से जुलूस मोहम्मदी की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, ताकि जुलूस को उसकी शान के साथ निकाला जा सके। इस अवसर पर संरक्षक मुन्ना, पहलवान, संयुक्त सचिव आफताब आलम अंसारी, उपाध्यक्ष अब्दुल कय्यूम अंसारी, उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, कोषाध्यक्ष यासीन इब्ने उमर, कानूनी सलाहकार अकील अंकल एडवोकेट, सचिव नूरुल हक आदि ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस मौके पर फुरकान अंसारी, शाहनवाज अंसारी, शमीम बेग, निहाल, अकील-उर-रहमान, पप्पू अंसारी, मुमताज गाजी, अहराज बेग, जीशान मिर्जा आदि मौजूद रहे।



