
खैराबाद/सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। नगर पालिका परिषद खैराबाद परिसर में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता का जन्मदिवस श्रद्धा, सम्मान और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता की अध्यक्षता में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अनूप गुप्ता के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना के साथ हुई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने एमएलसी अनूप गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके जनसेवा और विकास कार्यों में योगदान की सराहना की।
इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने कहा कि श्री अनूप गुप्ता सदैव जनसेवा, विकास कार्यों और संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं। उनका सरल स्वभाव, सहज व्यवहार और समाज के सभी वर्गों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण लोगों के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मनोज राणा सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं सभासद मौजूद रहे। सभासदों में आलोक बाजपेयी, राकेश गुप्ता, हबीब, मुस्कान, बलराम पाण्डेय, कुलदीप जायसवाल, जावेद और सुनील मौर्य सहित कई गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर एमएलसी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अनूप गुप्ता के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना की। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए इस आयोजन में क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।



