सिर्फ खबर नहीं, असर भी: पंच पथ की खबर पर लोक निर्माण विभाग ने लिया संज्ञान

  • कैंचीपुल के क्षतिग्रस्त मार्ग की शुरू हुई मरम्मत, पंच पथ ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। खबर का असर तब दिखता है, जब समस्या सिर्फ सुर्खियों तक सीमित न रहे, बल्कि जिम्मेदार विभाग उस पर कार्रवाई भी शुरू कर दे। जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते कैंची पुल मार्ग पर सड़क किनारे कटान और क्षतिग्रस्त मार्ग को लेकर पंच पथ द्वारा उठाई गई आवाज अब असर दिखाने लगी है।
पंच पथ ने अपने ट्विटर/एक्स आईडी से 3 सितंबर को ट्वीट कर बताया था कि बारिश के दौरान कैंची पुल के साइड का हिस्सा खिसकने से सड़क किनारा धंस गया है। सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइट के पोल भी झुक गए हैं और मार्ग क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों व शहरवासियों के बीच सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

पंच पथ ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

निर्माण विभाग ने त्वरित लिया संज्ञान, दी अनुपालन आख्या
पंच पथ की शिकायत पर निर्माण खंड, लोनिवि, सीतापुर की ओर से ब्रस्पतिवार को ही पालन आख्या प्रस्तुत की गई है। विभाग ने बताया कि शहर के कच्ची पुलिया के समानांतर बने नए सेतु के अप्रोज मार्ग पर पूर्व दिनों में हुई अतिवृष्टि के दौरान जलबहाव के कारण तटबंध की मिट्टी कट गई थी। इसके चलते पुल के किनारे लगे क्रैश बैरियर तथा स्ट्रीट लाइट पोल क्षतिग्रस्त हुए और किनारे का मार्ग भी प्रभावित हुआ।

विभाग के अनुसार, मार्ग के सुधार के लिए तटबंध पर मिट्टी डालकर कटाई तथा स्टोन बोल्डर की पिचिंग का कार्य कराया जाना है। इसके लिए मिट्टी की व्यवस्था की गई है और वर्तमान में श्रमिकों द्वारा तटबंध में हुए कटान की भराई का काम किया जा रहा है।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य पूरा होने के बाद क्षतिग्रस्त स्ट्रीट लाइट पोल को ठीक कराया जाएगा।

पंच पथ की खबर का लोक निर्माण विभाग ने तुरंत लिया संज्ञान प्रस्तुत की आख्या

पंच पथ की खबर ने उठाया था सवाल
बारिश और जलभराव के बीच सड़क किनारे हुए कटान को लेकर पंच पथ ने राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। अब निर्माण विभाग की अनुपालन आख्या सामने आने के बाद यह साफ है कि शिकायत पर विभाग ने संज्ञान लिया है और क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

यही है पंच पथ की खबर का असर—समस्या बताने से आगे बढ़कर समाधान की दिशा में कार्रवाई। पंच पथ — सिर्फ खबर नहीं, असर भी।

Related Articles

Back to top button