Lucknow-Saharanpur वंदे भारत एक्सप्रेस से Sitapur वासियों को मिलेगा बड़ा लाभ, रेलवे ने सेवा को दी मंजूरी, जल्द शुरू होंगी सेवाएं

लखनऊ/सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। रेलवे बोर्ड ने लखनऊ जंक्शन से सहारनपुर तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी दे दी है। जल्द ही इस रूट पर अत्याधुनिक वंदे भारत ट्रेन दौड़ने लगेगी। ट्रेन के शुरू होने की सटीक तिथि अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन रेलवे ने स्पष्ट किया है कि तैयारी पूरी होते ही उद्घाटन कर दिया जाएगा।

नई सेवा से सीतापुर जिले को सबसे अधिक लाभ मिलेगा, क्योंकि ट्रेन में सीतापुर और सीतापुर सिटी दोनों प्रमुख स्टॉप शामिल किए गए हैं। इससे जिले के यात्रियों को तेज, कम समय वाला और आरामदायक सफर का विकल्प मिल जाएगा।

सीतापुर के लिए क्या होंगे फायदे?
दो स्टॉपेज: सीतापुर और सीतापुर सिटी, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रुड़की और सहारनपुर तक यात्रा और भी तेज होगी। सुबह सीतापुर से लखनऊ और दोपहर/रात को वापसी का बेहतर विकल्प। व्यापार, शिक्षा और रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को बड़े स्तर पर सुविधा। वंदे भारत जैसी तेज गति और आधुनिक ट्रेन पहली बार सीतापुर रूट पर चलेगी

रेलवे बोर्ड ने 26503/26504 यह नंबर की वंदे भारत एक्सप्रेस छह दिन (सोमवार छोड़कर) लखनऊ सहारनपुर रूट पर दौड़ेंगी। आदेश 31 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पिछले दिनों बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली में हुई बैठक में इस रूट पर वंदे भारत सेवा शुरू करने पर सहमति बनी। इसके बाद अब आधिकारिक रूप से संचालन की अनुमति प्रदान कर दी गई है। शुरुआती रन को विशेष सेवा के रूप में चलाया जाएगा।

लखनऊ से चल कर इस समय पहुंचेगी सहारनपुर
26504 लखनऊ जं.–सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (DOWN)

लखनऊ जंक्शन से प्रस्थान: 05:00

सीतापुर: 05:55/05:57

सीतापुर सिटी: 06:10 (P)

शाहजहांपुर: 07:10/07:12

बरेली: 08:08/08:10

मुरादाबाद: 09:27/09:32

नजीबाबाद: 11:05/11:07

रुड़की: 11:40/11:42

सहारनपुर आगमन: 12:45


सहारनपुर से चल कर इस समय पहुंचेगी लखनऊ
26503 सहारनपुर–लखनऊ जं. वंदे भारत एक्सप्रेस (UP)

सहारनपुर से प्रस्थान: 15:00

रुड़की: 15:35/15:37

नजीबाबाद: 16:40/16:42

मुरादाबाद: 18:30/18:35

बरेली: 19:33/19:35

शाहजहांपुर: 20:38/20:40

सीतापुर सिटी: 21:40 (P)

सीतापुर: 21:50/21:52

लखनऊ जंक्शन आगमन: 23:00

रेलवे बोर्ड ने संबंधित जोनों को निर्देश दिया है कि सेवा प्रारंभ करने की तैयारियां तुरंत पूरी की जाएं और उद्घाटन कार्यक्रम की तिथि जल्द तय की जाए। इसके साथ ही व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

यह वंदे भारत सेवा नॉर्थ-ईस्ट रेलवे और नॉर्थर्न रेलवे के यात्रियों के लिए तेज, आरामदायक और आधुनिक सफर का एक नया विकल्प प्रदान करेगी।

Related Articles

Back to top button