रेडिको खेतान की CSR पहल: कंदुनी क्रिकेट स्टेडियम में बच्चों के लिए खेलकूद महोत्सव

  • साइकिल और एजुकेशन किट से सम्मानित हुए नन्हें धावक

बिसवां, सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। रेडिको खेतान लिमिटेड, बिसवां इकाई ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत कंदुनी क्रिकेट स्टेडियम में खेलकूद एवं मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया। “दौड़ेंगे हम दुनिया देखेगी दम” थीम पर हुए इस आयोजन में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कंपनी की सीएसआर प्रमुख अनीता चौहान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शरद चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्लांट हेड अंशु श्रीवास्तव सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मंच संचालन अजय गोस्वामी ने किया।
प्रतियोगिताओं में प्राथमिक विद्यालय कंदुनी, जगदीशपुर, कौरासा तथा उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कंदुनी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों के लिए 50 व 100 मीटर दौड़ के साथ कई रोचक खेल गतिविधियाँ आयोजित की गईं। प्रतियोगिता के बाद विजेता बच्चों को साइकिल, एजुकेशन किट और अन्य उपयोगी उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पौष्टिक नाश्ता व एनर्जी ड्रिंक वितरित किए गए। बच्चों के अभिभावक, शिक्षकगण और कंपनी कर्मचारियों के परिवारजन भी मौजूद रहे, जिससे आयोजन में उत्साह और बढ़ा।
अपने संबोधन में अनीता चौहान ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बाल विकास में कंपनी की प्रतिबद्धता दोहराई। शरद चौधरी ने बच्चों को अनुशासन और निरंतर प्रयास से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, जबकि अंशु श्रीवास्तव ने खेल और शिक्षा दोनों में उत्कृष्टता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्लांट सीएसआर इंचार्ज विशाल शर्मा और उनकी टीम ने किया। यह आयोजन ग्रामीण बच्चों में खेल भावना, आत्मविश्वास और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

Related Articles

Back to top button