- सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की मिसाल सागर गुप्ता
- अंतिम संस्कार में सहूलियत बढ़ाने को बड़ा योगदान
सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। जनपद में समाज सेवा के क्षेत्र में एक बार फिर सराहनीय पहल सामने आई है। प्रमुख समाजसेवी सागर गुप्ता ने स्वागो॔त्थान सेवा समिति को मुक्तिधाम यात्रा के लिए एक और शव वाहन दान किया है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। बताते चलें कि लगभग तीन वर्ष पूर्व भी सागर गुप्ता ने स्वागो॔त्थान सेवा समिति को एक शव वाहन दान किया गया था। आज पुनः उन्होंने दूसरा शव वाहन उपलब्ध कराकर अपने सेवा कार्यों को और मजबूत किया है।
नए वाहन के मिलने से शवों को सम्मानपूर्वक मुक्तिधाम तक पहुंचाने में सुविधा होगी। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा, जिन्हें ऐसे समय में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र बाजपेयी , महामंत्री कमल कुमार वैश्य, कोषाध्यक्ष सचिन रस्तोगी, वरिष्ठ कोषाध्यक्ष राजू सक्सेना।, सभासद विनोद गिहार, मोनू दीक्षित, सूरज शर्मा, दिलीप पाल , आशीष वर्मा , संदीप मौर्य आदि कई लोगों की उपस्थिति में वाहन समिति को समर्पित किया गया जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों ने सागर गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके इस योगदान को मानवता की सच्ची सेवा बताया।
समिति के पदाधिकारियों ने भी उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। स्थानीय लोगों ने भी इस कदम की सराहना की . . . .



