सिधौली में संविधान बचाओ संवाद, हजारों लोगों ने लिया संविधान रक्षा का संकल्प

  • संविधान बचाओ संवाद में उमड़ा जनसैलाब, संविधान विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर करने का आह्वान

(पंच पथ न्यूज़)
सीतापुर, सिधौली। देश में संविधान पर बढ़ते हमलों, सामाजिक न्याय के समक्ष खड़ी चुनौतियों और बढ़ती आर्थिक असमानता के खिलाफ सिधौली में आयोजित “संविधान बचाओ संवाद” कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन में वक्ताओं ने संविधान की रक्षा के लिए जनजागरण और संघर्ष को समय की आवश्यकता बताया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता एवं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष खालिद मसूद ने कहा कि संविधान विरोधी शक्तियां देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने लोगों से संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस के अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।सांसद राकेश राठौर ने कहा कि सिधौली में संविधान बचाओ संवाद में उमड़ी भारी भीड़ यह संकेत दे रही है कि क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग और सुनीला रावत के नेतृत्व में आगामी राजनीतिक लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी।कार्यक्रम की संयोजक सुनीला रावत ने कहा कि संविधान विरोधी ताकतों को सिधौली विधानसभा क्षेत्र से बाहर करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह ने जिले में भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के मुद्दे उठाते हुए जनता से मुखर होने का आह्वान किया।
आर.पी. वर्मा ने किसानों और मजदूरों के अधिकारों की बात रखी, जबकि सुनीता चौधरी ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए संविधान की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में रोशनी गुप्त, विष्णु गौतम, कन्हैयालाल कश्यप और जगजीवन गौतम ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
सम्मेलन का समापन कांग्रेस के जिला प्रवक्ता एहिताशाम बेग ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button