
- सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मोत्सव
सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। जननायक एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित कर सेवा और संवेदना का संदेश दिया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए मानवीय सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर वंचित, शोषित और कमजोर तबकों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उनका समर्पण, संवेदनशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
डॉ. वर्मा ने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए राहुल गांधी के प्रयास समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज बनने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश निषाद, शहर अध्यक्ष शिशिर बाजपेयी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शोभित अवस्थी, त्रिभुवन सिंह यादव, चौक्ष विभु अवस्थी, रामचंद्र भार्गव, अजय द्विवेदी, अनिल दीवान, शबनम, आशीष निषाद, गुरुशरण द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने जिम में केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
शहर कांग्रेस कमेटी ने मन्नी चौराहा स्थित अली हेल्थ क्लब एवं जिम सेंटर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष शहर शिशिर वाजपेई ने कहा कि जिस तरह देश में लोकतंत्र की आवाज राहुल गांधी हैं आज नौजवान पीढ़ी राहुल गांधी में एक अच्छे नेता की छवि देख रही है श्री वाजपेई ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की पिछले दिनों में कोटा में जिस तरह राहुल गांधी जी हजारों छात्रों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनते हुए जिस तरह एजुकेशन सिस्टम पर सवाल उठाए हैं उससे यह सिद्ध होता है की कांग्रेस पार्टी सदैव नौजवानों के साथ खड़ी है श्री वाजपेई ने कहा कि आगे आने वाला समय कांग्रेस का है सभी आए हुए जिम ट्रेनीज का धन्यवाद ज्ञापित किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर उपाध्यक्ष रिजवान खान शहर सचिव अभय कुमार मिश्रा धीरेश कश्यप शोभित अवस्थी डॉक्टर मुदस्सिर जिम प्रोपराइटर अली अहमद अर्शलान शाकिब राज गुप्ता धीरज आदि मौजूद रहे।



