
- संगठन को मज़बूत करने का देंगे मंत्र, 2027 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र अहम दौरा
सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम लखनऊ (अवध क्षेत्र) आगमन पर भाजपाइयों में भारी जोस देखा गया इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गण सहित जिले के भाजपाई जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे।

सभी भाजपाइयों ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया वहीं अवध क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में अपेक्षित गणों ने भी भाग लिया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया हम सब के लिए बड़े गौरव की बात है की हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आज हमारे क्षेत्र व उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पधारे हैं वह हम सबको आगामी अभियानों का मूल मंत्र दे रहे हैं और हम सब उनसे प्राप्त मूल मंत्र का प्रयोग करते हुए 2027 में चुनाव विजय की विशिष्ट गाथा लिखेंगे।
और भारतीय जनता पार्टी विजय का परचम लहराएगी ।जिला अध्यक्ष ने बताया की हर पार्टी पदाधिकारी का सपना होता है कि वह अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले ऐसे में जब वह हमारे अवध क्षेत्र में आए हैं और विभिन्न पदाधिकारी के साथ संवाद करेंगे तो निश्चित तौर से यह एक गौरव का क्षण होगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा महमूदाबाद विधायक आशा मौर्य मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव सिधौली विधायक मनीष रावत हरगांव विधायक एवं कारगर राज्य मंत्री सुरेश राही, एमएलसी पवन सिंह चौहान सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।।



