संविधान बचाओ संवाद में गूंजा हुंकार, सांसद राकेश ने दिया सख्त संदेश

  • हरगांव में “संविधान बचाओ संवाद” में हजारों लोगों ने लिया विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंकने का संकल्प

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। देश मे बढ़ते संविधान विरोधी हमलो, सामाजिक न्याय पर हो रहे सुनियोजित हमलो और आर्थिक असमानता की खाई के खिलाफ आज आयोजित ” संविधान बचाओ संवाद ” एक जन आंदोलन की चेतावनी बनकर उभरा।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि कांग्रेस के अनुसूचित जाति सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने कहा संविधान विरोधी देश के गद्दार है देश को इन गद्दारो से आजाद कराने का संघर्ष कांग्रेस कर रही है आप सभी इस अभियान का हिस्सा बने।

इस अवसर पर सासंद राकेश राठौर ने कहा आज हरगांव के संविधान बचाओ संवाद सम्मेलन की हजारो की जुटान से साफ हो गया है की इस बार हरगांव विधान सभा क्षेत्र मे कांग्रेस की जीत होगी और यह लड़ाई हम विष्णु गौतम के नेतृत्व मे जीतेगे।
इस अवसर पर संविधान बचाओ संवाद सम्मेलन के संयोजक विष्णु गौतम ने कहा हम संविधान विरोधी ताकतो को हरगांव विधान सभा क्षेत्र से उखाड़ फेंकेगे, कांग्रेस उपाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह ने जहां सीतापुर मे भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर जोर दिया तो सुनीला रावत ने मजदूरो किसानो के हक की बात उठाई ।
सुनीता चौधरी ने लोकतंत्र मजबूत करने पर बल दिया , सम्मेलन मे अनुप्रिया वर्मा, डा आर पी वर्मा, अरूणेश यादव, नेहा गौतम, रोशनी गुप्त ने भी अपनी बात रखी । सम्मेलन का समापन कांग्रेस के जिला प्रवक्ता एहिताशाम बेग ने किया।

Related Articles

Back to top button