Sitapur में छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित, युवाओं के भविष्य की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस

  • युवा, बेरोज़गार, शिक्षा, भविष्य समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  • गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफा दो प्रस्ताव भी हुआ पारित
  • छात्र- युवाओ के भविष्य का बैरियर है भाजपा : सांसद राकेश राठौर

सीतापुर (पंच पथ समाचार)। शहर के एक गेस्ट हाउस में रविवार को “राहुल जी की बात, छात्रों के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक रत्नम राठौर रहे, जबकि सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रत्नम राठौर ने कहा कि वर्तमान सरकार छात्रों की आवाज़ से भयभीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, लगातार सामने आए पेपर लीक के मामले तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के साथ हुई अभद्रता लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

छात्रों को संबोधित करते सीतापुर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर

मुख्य वक्ता सांसद राकेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जी छात्रों के हर संघर्ष में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि छात्रो – युवाओं के भविष्य का बैरियर है भाजपा , छात्र – युवा इस बैरियर को उखाड़ फेंके । युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और शिक्षा, रोजगार तथा निष्पक्ष प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी छात्रों से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अरूणेश यादव ने भी छात्रों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर अपने विचार व्यक्त किए , उन्होने कहा अमित शाह जब तक इस्तीफा नही देंगे छात्र युवाओ का आंदोलन जारी रखेंगे । वहीं सुनीता चौधरी ने छात्र हितों की रक्षा और युवाओं को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई। नेहा गौतम ने कहा छात्र और युवाओ का सम्मेलन कर लखीमपुर मे भी आवाज बुलंद की जायेगी ।

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह , कांग्रेस जिलाध्यक्ष ( दलित प्रकोष्ठ ) ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे का प्रस्ताव सम्मेलन मे रखा जिसे सर्वसम्मत से सम्मेलन ने पास किया । कार्यक्रम का संचालन बृजबिहारी ने किया ।
इस अवसर पर सुनीला रावत, हसीना खातून, राजेश पाल, डॉ. आर पी वर्मा, रोशनी गुप्त, रंजीत राठौर, अनुपम राठौर, शशांक राठौर, रवींद्र राठौर , जयविन्द सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button