बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे समाजसेवी सागर गुप्ता, बांटी राहत सामग्री

  • बाढ़ पीड़ितों को मिला समाजसेवी का साथ, वितरित किए भोजन के पैकेट एवं पानी की बोतलें

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। सरायन नदी के उफनाने से शहर के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं जिससे सैकडों परिवार इसकी चपेट में आ गए है। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए समाजसेवी सागर गुप्ता आगे आकर पहल करते हुए मदद का हाँथ आगे बढ़ाया है। समाजसेवी सागर गुप्ता ने मोहल्ला तरीनपुर एवं लोनियनपुरवा में लगभग 500 बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।

बाढ़ पीड़ितों को लंच के पैकेट और पानी की बोतल देते समाजसेवी सागर गुप्ता

सागर गुप्ता ने जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन के पैकेट तैयार करवाकर वितरित किए गए। इसके साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को पानी की बोतल भी उपलब्ध कराई गई, ताकि बाढ़ की कठिन परिस्थितियों में लोगों को भोजन और पीने के पानी के लिए परेशानी न उठानी पड़े।

इस दौरान सागर गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना और उनकी सहायता करना ही सच्ची मानव सेवा है।राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ प्रभावित लोगों ने इस सहयोग के लिए सागर गुप्ता का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button