SITAPUR : अजय राय का बड़ा आरोप, खाद की कालाबाजारी सरकार खुद करा रही, जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

  • महोली को सामन्ती ताकतों से बचाएंगे सांसद राकेश राठौर 

(पंच पथ न्यूज़) सीतापुर। महोली के ग्राम चाड़रा में आयोजित संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार के खिलाफ तीखा हमला बोला। उन्होंने बताया की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को जगाना है और उनको उनके अधिकारों के बारे में बताना है। और जनता को उसके हक़ के लिए समझाना है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर खाद की किल्लत के चलते आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार खाद की कालाबाजारी खुद करा रही है और यूरिया जैसी ज़रूरी चीज़े किसानों को समय पर उपलब्ध कराने में नाकाम दिखाई दे रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में प्रदेश से खाद सीधा नेपाल भेजी जा रही है। और किसान भाइयों को उनके हक से वंचित किया जा रहा है। राय ने चेतावनी देते हुए प्रदेश सरकार से कहा कि अगर इन सब समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस जन सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी।

तो वहीं विधायक पूजा पाल के मामले में बोलते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान की ज़िम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अगर ऐसे में महिला जनप्रतिनिधि ही अगर सुरक्षित नहीं है कि आम महिलाओं की क्या स्थिति होगी आप खुद ही सोच सकते हैं।

उन्होंने कहा वोट चोरो को देश से भगाने के लिए बिहार से राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के साथ जो आवाज बुलंद की है उत्तर प्रदेश मे वह आवाज 4 सितम्बर को बिसवां से बुलंद की जायेगी।

तो वहीं कांग्रेस सासंद राकेश राठौर ने कहा महोली को सामन्ती राजनीतिक ताकतो ने अपनी चरागाह बना लिया है लेकिन आज संविधान की रक्षा के लिए हजारो की यह जुटान महोली से सामन्ती ताकतो को उखाड़ फेंकेगी।

सभा को संबोधित करते कांग्रेस सांसद राकेश राठौर

सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य सुनीता चौधरी ने कहा संविधान पर हमला डां अंबेडकर पर हमला है। संविधान को बचाने के लिए हम जन जन तक जाएंगे और उनको उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करेंगे। 

सभा की अध्यक्षता कर रही कांग्रेस की जिलाध्यक्ष डां ममता वर्मा ने कहा हरगांव , बिसवां के बाद आज ” संविधान बचाओ संवाद ” अभियान महोली भी पहुंच गया और यहां की हजारो की जुटान इस बात की गवाह है की अब संविधान के हत्यारो को जनता निर्णायक जवाब देगी। 

कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम कनौजिया ने किया। सम्मेलन मे यशु राठौर, रत्नम राठौर, महेंद्र यादव, प्रदीप सिंह चौहान, शशांक राठौर, अनुपम राठौर, संतोष भार्गव, विनीत दीक्षित, उत्कर्ष अवस्थी  संजीव गुप्ता , अंकित कुमार भार्गव ,हसीना खातून , विनीता राजवंशी, डॉ आर पी वर्मा, दिनेश वर्मा, शिवप्रकाश जी , फौजी विमल कश्यप , आदि लोगों शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button