मुख्यमंत्री के सीतापुर दौरे को लेकर ट्रैफिक अलर्ट, 9 फरवरी को शहर से लेकर हाइवे तक रहेगा रूट डायवर्जन

  • 30 मिनट पहले सभी वाहनों पर लगेगा ब्रेक, बदले जाएंगे शहर के रास्ते

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 9 फरवरी सोमवार को प्रस्तावित सीतापुर दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने शहर में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। यह रूट डायवर्जन मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर किया जा रहा है। जिसमें सभी प्रकार के छोटे और बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस प्रशासन द्वारा जारी किये गए डायवर्जन के अनुसार, भारी वाहनों और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं, ताकि वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

भारी वाहनों का डायवर्जन

  • नवीन चौक से मंडी चौकी की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, इन्हें महोली व वैदही वाटिका की ओर मोड़ा जाएगा।
  • मंडी समिति गेट से मंडी चौकी की ओर भारी वाहन नहीं जाएंगे, उन्हें कांशीराम कॉलोनी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
  • काजी कमालपुर से श्यामनाथन की ओर जाने वाले भारी वाहनों को महोली और हरगांव की दिशा में भेजा जाएगा।

छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

  • रेखा गोयल से जीआईसी गेट की ओर छोटे वाहन नहीं जा सकेंगे, इन्हें चित्रा बस स्टैंड की ओर मोड़ा जाएगा।
  • कोतवाली चौराहे से जीआईसी चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को जिला अस्पताल और मख्खन होटल की तरफ भेजा जाएगा।
  • उजागर लाल से जीआईसी चौराहे की ओर जाने वाले छोटे वाहनों को जिला अस्पताल मार्ग अपनाना होगा।
  • जीआईसी चौराहे से किसी भी प्रकार का वाहन वीआईपी रूट पर नहीं जा सकेगा।
  • मंडी चौराहे से शास्त्री नगर कटिंग की ओर छोटे वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा, इन्हें नवीन चौक, कांशीराम और श्यामनाथन की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल समेत सभी वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
सीतापुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वीआईपी मार्ग पर अनावश्यक रूप से न जाएं और प्रशासन द्वारा तय किए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
सीतापुर पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि वह नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क और तत्पर है।

Related Articles

Back to top button