मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, समाजसेवी सागर गुप्ता ने किया उत्साहवर्धन

  • शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी : समाजसेवी सागर गुप्ता

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। अग्रवाल पब्लिक इंटर कॉलेज, सीतापुर में शनिवार को हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता सागर गुप्ता ने प्रतिभाग किया।मुख्य अतिथि सागर गुप्ता ने हाईस्कूल के टॉपर्स को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही अपनी ओर से भी विद्यार्थियों को उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है तथा मेहनत, अनुशासन और लगन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के ओ.एस.डी. डॉ. आर.के. वर्मा ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री जावेद कमर ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका आभार व्यक्त किया।समारोह में विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती मंजू जिंदल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Back to top button