
(पंच पथ न्यूज़) सीतापुर। सोमवार को सीतापुर की सड़कों पर कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकालते हुए भाजपा सरकार पर जम कर हल्ला बोला। यह मार्च कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ० ममता वर्मा के नेतृत्व में निकाला गया। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने वर्तमान भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप जड़े और लोकतंत्र को बचाने की अपील की।
भाजपा की सरकार वोट चोरी के बल पर खड़ी है और अब जनता से वोट का अधिकार भी छीन लेना चाहती है।
यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता वर्मा ने ” जयहिंद यात्रा ” का नेतृत्व करते हुए कहा , उन्होने कहा पूरे जनपद मे ” जयहिंद यात्रा ” निकाल कर भाजपा की वोट चोरी पर लगाम लगाना है।
तो वही इस मौके पर मौजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष अनुपम राठौर ने कहा कांग्रेस ही देश का भविष्य है। देश को आज ऐसी विचारधारा की ज़रूरत है जो देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करे और यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की कर सकती है।
तो वहीं जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनीता चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कड़ा हमला बोला और कहा कि जिस वोट के अधिकार को डां अंबेडकर ने दिलाया था यह अधिकार भी भाजपा छीन लेना चाहती है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया और कहा ” जय हिंद यात्रा ” पूरे जिले मे जन अधिकारो को बहाल करेगी ।
कार्यक्रम मे शहर अध्यक्ष शिशिर बाजपेई, संजीव नाथ गुप्ता, राजेश सिंह तोमर, जितेंद्र शुक्ला, सीताराम भार्गव, आमोद , विनीता राजवंशी, विनीत दीक्षित प्रीती राज, रेखा राज, चंद्र कली बडीसी, समेत भारी संख्या में कांग्रेसियों ने भाग लिया।