उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, Yogi सरकार ने दी दो बड़ी सौगातें

  • 5 लाख तक मिलेगा कैश लेस इलाज
  • स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों की गारंटी

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्रों, विशेष शिक्षक, अनुदेशक तथा बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मान्यता प्राप्त अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत वार्डन, पूर्णकालिक/अंशकालिक शिक्षक/शिक्षिका एवं प्रधानमंत्री पोषण योजना के रसोईया एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ प्रदान किये जाने का शुभारम्भ का सजीव प्रसारण जनपद वाराणसी के व्यापार केन्द्र (ट्रेड सेन्टर) में आयोजित समारोह को लाइव दिखाने हेत बुधवार को भूमिजा बहुद्देशीय हाल, खैराबाद, सीतापुर में प्रातः 10ः00 बजे से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दीक्षा जोशी व सदस्य विधान सभा परिषद, उ0प्र0 तथा जिला विद्यालय निरीक्षक व विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक/अध्यापिकाएं एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुये।

कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाधिकारी डॉ० राजा गणपति आर

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यायक सेवता ज्ञान तिवारी, एम0एल0सी0 अवनीश कुमार सिंह, सदस्य विधान परिषद पवन सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दीक्षा जोशी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सीतापुर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीतापुर तथा वरिष्ठ डायट प्रवक्ता के द्वारा दीप प्रज्वलित कर मॉं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण/पुष्प अर्पित कर किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला का स्वागत करते बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल

मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण समस्त शिक्षकों को दिखाया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अतिथियों का स्वागत पर्यावरणीय पौधे व ओ0डी0ओ0पी0 के अन्तर्गत दरी भेंट की गयी। प्रा0वि0 मिश्रापुर, खैराबाद के बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना व साफ-सफाई की जागरूकता बढ़ाये जाने हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डी0टी0टी0 कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रतीकात्मक रूप से बेसिक शिक्षा परिषद की नगर क्षेत्र प्रधानाध्यापिका श्रीमती नरजिस सहित 19 लाभार्थियों तथा माध्यमिक शिक्षा के 12 अध्यापकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड व अंग वस्त्र वितरित किये गये, जिससे सम्बन्धित परिवारों को प्रतिवर्ष रू0 05 लाख का चिकित्सीय लाभ प्राप्त होगा। प्रा0वि0 मिश्रापुर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले समस्त बच्चों को पुरस्कार व सदस्य विधान परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा बैग वितरित किये गये। जिलाधिकारी महोदय, सीतापुर द्वारा अतिथियों का आभार प्रकट कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गयी।

कार्यक्रम में माननीय विधायक, सदस्य विधान परिषद, शिक्षक एम0एल0सी0, उत्तर प्रदेश, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, सीतापुर, मा0 अध्यक्षा, जिला पंचायत, सीतापुर, जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दीक्षा जोशी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सीतापुर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीतापुर तथा वरिष्ठ डायट प्रवक्ता, समस्त जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा, समस्त कार्यालय स्टाफ व बड़ी संख्या में अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button