तत्सत सेवा संस्थान ने शिक्षक सम्मान समारोह का किया आयोजन

  • 150 से अधिक शिक्षक हुए सम्मानित

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। शहर की सामाजिक संस्था तत्सत सेवा संस्थान द्वारा साई गेस्ट हाउस मोहल्ला ईदगाह में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के 150 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक तथा तत्सत सेवा संस्थान के अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे सर्वपल्ली राधाकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ। नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसके अलावा, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नेहा अवस्थी, सुरताल संगम लखनऊ की डायरेक्टर डाक्टर जया श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, मानस मेला समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वम्भर दयाल तिवारी, राजा टोडरमल स्मारक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पुरी, मेडिकल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गोपाल टंडन और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक प्रजापति, नैमिष रतन तिवारी, विश्राम सागर राठौर, मंजर यासीन, पंकज पांडेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।इस अवसर पर संगठन के सदस्यों अनूप निषाद, नाहिद नाज़, सुरेंद्र सिंह, यशवी चौरासिया आदि ने गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया। तथा मंजर यासीन व एकता गुप्ता के द्वारा शिक्षकों के सम्मान में काव्य पाठ किया गया।
अनूप निषाद, यासीन इब्ने उमर, नाहिद नाज तथा हिमांशी रस्तोगी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने कहा कि हमारे बच्चों को शिक्षित और प्रशिक्षित करने तथा उनके व्यक्तित्व का विकास करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित यह कार्यक्रम सराहनीय है। शिक्षकों को दिया जाने वाला सम्मान और उन्हें मिलने वाला प्रोत्साहन बहुत आवश्यक है। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य और दायित्व है कि हम अपने शिक्षकों और गुरुओं का सम्मान करें, चाहे वे किसी भी क्षेत्र के हों। क्योंकि जीवन में हम जो कुछ भी बनते हैं और आगे बढ़ते हैं, वह शिक्षकों की मेहनत का फल है। इसके अलावा, राजेश शुक्ला, डाक्टर जया श्रीवास्तव, विश्वम्भर तिवारी, गोपाल टंडन, संजय पुरी, अशोक प्रजापति आदि ने भी सम्बंधित किया।
अंतर्राष्ट्रीय लोकगायिका दूरदर्शन व आकाशवाणी कलाकार डाक्टर जया श्रीवास्तव ने सुमधुर भजन की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर अशोक प्रजापति, केबी श्रीवास्तव, पंकज पांडे, मंजर, यासीन, नदीम सीतापुरी, तनवीर इकबाल, बिसवानी, राज शर्मा, अजय, श्रीवास्तव, बिंदू, जी, यासीन इब्ने उमर, नाहिद नाज, शम्मे नूर, नैमिष रतन तिवारी, हिमांशी रस्तोगी, जीवेश तिवारी, सीमा श्रीवास्तव, हिमांशु वर्मा, खुशनूर, कुमारी एकता, सुशील शुक्ला सहित सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज, ग्रेस मॉडर्न स्कूल, वेल्डन पब्लिक स्कूल, विशंभर दयाल इंटर कॉलेज, आरएमपी इंटर कॉलेज, आईएमडी स्कूल, स्टडी प्वाइंट स्कूल, एमडी पब्लिक स्कूल आदि के 150 से अधिक शिक्षकों को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।
संस्था अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button